Posts

शहीदे आजम भगत सिंह के 113वीं जन्मदिन मनाई गई

#शहीदे आजम भगत सिंह की113वीं जन्मदिन #संकल्प दिवस # #ONE NEWS NETWORK# समस्तीपुर 29 सितंबर ’20 शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 113वीं जन्मदिन को आइसा- इनौस ने सोमवार को समस्तीपुर के मगरदही घाट स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान जुटे कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के प्रतिमा पर नारेबाजी के बीच माल्यार्पण किया. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता इनौस के जिलाध्यक्ष रामकुमार एवं आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने संयुक्त रूप से किया. सभा का संचालन आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार एवं इनौस के जिला सचिव आशिफ होदा ने किया. कृष्ण कुमार, नौशाद तौहीदी, मो० फरमान, राहुल कुमार, रविशंकर कुमार, मो० नूरैन, अमित कुमार, मनोज कुमार, मो० जावेद, रामाधार महतो, बिंदेश्वर दास, शिवजी राय, मुकेश कुमार, स्तुति, मनीषा कुमारी, ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह समेत कई अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया. बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भगत सिंह का शक सही साबित हुआ. देश से गोरे अंग्रेजों को खदेड़ दिया गया. ...

जानें वह भव्य मंदिर जिन्हें भक्त श्यामा माई मंदिर के नाम से पुकारते हैं.

ONE NEWS LIVE NETWORK BIHAR दरभंगा जिले में मां काली का यह भव्य मंदिर मौजूद है, जिन्हें यहां भक्त श्यामा माई के नाम से पुकारते हैं. बिहार के दरभंगा जिले में मां काली का यह भव्य मंदिर मौजूद है, जिन्हें यहां भक्त श्यामा माई के नाम से पुकारते हैं. इस मंदिर के निर्माण की कहानी जि तयसे सुनकर सब हैरान हो जाते हैं. मां काली का यह मंदिर दरभंगा राज परिवार के महान साधक महाराज रामेश्वर सिंह की चिता पर बना है. इस मंदिर के अंदर दक्षिण दिशा की ओर एक खास स्थान पर आज भी लोग साधक महाराज रामेश्वर सिंह के चिता की तपिस को महसूस करते हैं, फिर चाहे कड़ाके की ठंड ही क्यों न पड़ रही हो. यहां के लोगों का मानना है कि पूरे भारत में काली की इतनी बड़ी मूर्ति कहीं नहीं है. मूर्ति का विग्रह अलौकिक और अविस्मरणीय है. भक्तों को मां श्यामा के दर्शन से ही अदभुत सुख की प्राप्ति होती है. कहते है अगर भक्त नम आंखो से कुछ मांगते हैं तो उनकी इच्छा अवश्य पूरी होती है. इस विशालकाय मंदिर की स्थापना 1933 में दरभंगा महाराजा कामेश्वर सिंह ने की थी, जिसमें मां श्यामा की विशाल मूर्ति भगवन शिव की जांघ एवं वक्षस्थल पर अवस्थित है. मां का...

बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव।

#पब्लिक विकास पार्टी बिहार के  सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव# ONE NEWS NETWORK BIHAR SAMASTIPUR | Ram Balak Roy  पटना शहर के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल राज दरबार में निजी विद्यालय संगठनों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर “पब्लिक विकास पार्टी” नाम के राजनीतिक पार्टी की घोषणा की गई। जिसमें पूरे बिहार प्रदेश के निजी विद्यालय एवं संगठन के सदस्य शामिल रहे। प्रेस वार्ता के दौरान बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. सिंह ने कहा की सरकार की मंशा हमेशा से निजी विद्यालयों को परेशान करने की रही है। लॉकडाउन में निजी विद्यालयों की जो जर्जर स्थिति हुई है, इसके लिए पूर्ण जिम्मेवार सरकार है। RTE के रूप मे निजी विद्यालयों का करोड़ों की राशि सरकार के पास बकाया है, परंतु सरकार भुगतान के मूड मे नहीं है। अतः निजी विद्यालयों ने यह फैसला किया कि जब हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कर सकते हैं। फिर हम निजी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण सरकार भी बना सकते हैं। डॉ. सिंह ने कहा पब्लिक विकास पार्टी के लिए  पूर्ववर्ती सरकारों ने कई चुनावी मुद्दे छोड़े हैं। हमारी प...

मतदान तिथि पर चुनाव आयोग करे पुनर्विचार – प्रो. जयशंकर

।। मतदान तिथि पर चुनाव आयोग करे पुनर्विचार – प्रो. जयशंकर ।। ONE NEWS LIVE NETWORK BIHAR|SAMASTIPUR| आस्था पर कठोराघात हैं दुर्गापूजा के बीच मतदान । दुर्गा पूजा में सामाजिक एवं व्यक्तिगत स्तर पर लोगों की होती हैं भारी सहभागिता। तिथि नही बदली तो मतदान प्रतिशत का गिरना तय । उक्त बातें विधानपरिषद चुनाव की तिथि दुर्गा पूजा के बीचों बीच आने पर शिक्षाविद प्रो.जयशंकर झा ने कही । आगे प्रो.जयशंकर झा ने विधानपरिषद चुनाव शीघ्र कराए जाने की घोषणा पर हर्ष ब्यक्त करते हुए कहा कि आस्था के महापर्व पर घर- घर अनुष्ठान किए जाते हैं और शिक्षक समेत अधिकांश लोग व्रत में रहते हैं । स्वयं हमारे प्रधानमंत्री पूरी नवरात्रा में कठोर व्रत का पालन करते हैं। पूर्वोत्तर भारत मे पूरी श्रद्धा और आस्था से मनाए जाने वाले इस पर्व की पवित्रता एवं अखंडता पर चुनाव आयोग को गंभीरता से लेना चाहिय । प्रायः इस अवधि में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहता है यदि न भी रहे तो लोग आकस्मिक अवकाश लेकर अपने अनुष्ठान को घर पर रहकर पूरा करते हैं। इस अवधि में वो अपने सुदूर गावँ से कार्यक्षेत्र में आकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार के प्रयोग से वं...

विधायक श्री शाहीन ने शहर में लाखों की योजनाओं का किया शिलान्यास उद्घाटन

INPUT Rakesh Thakur समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 15 लाख की विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया l जिसमे प्रमुखरूप से समस्तीपुर शहर के वार्ड संख्या -24 स्थित अम्बेडकर नगर में लगभग 10 लाख की लागत से प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्मित कमरा तथा वार्ड संख्या – 10 के अंतर्गत चीनी मिल चौक के पास लगभग 05 लाख की लागत से बनने वाली सड़क -सह -नाला का शिलान्यास शामिल है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्कूल भवन , चबूतरा , शवदाहगृह, सड़क , नाला, पुलिया , सामुदायिक भवन , नाट्यकला मंच , खेल व व्यायाम सामग्री जैसी बुनियादी जरूरत की चीजें उनकी प्राथमिकता में सदैव रही है। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। वे बुधवार को शिलान्यास कार्यक्रमों के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्रार की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिसने मुझे लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सड़को को हमने कीचड़ और अँधेरा मुक्त किया l स...

बिहार चुनाव की तिथि घोषित

#बिहार विधानसभा चुनाव 2020# ONE NEWS LIVE NETWORK| Bihar Assembly Election 2020 update | R B Roy चुनाव की तिथि घोषित 28 अक्टूबर से 07 नवंबर तक 3 चरणों में सम्पन्न होगा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020: चुनाव आयोग ने आज 25 सितंबर 2020 को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तिथि की घोषणा कर दी है। पुरे बिहार में तीन चरणों में सम्पन्न करवाई जाएगी चुनाव, 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए मतदान करवाया जाएगा। 03 नवंबर को दुसरे चरण के लिए मतदान करवाया जाएगा एवं 07 नवंबर को तीसरे चरण के लिए मतदान करवाया जाएगा एवं चुनाव सम्पन्न होने के 02 दिन बाद 10 नवंबर को चुनाव का परिणाम घोषित करने का निर्देश जारी किया गया है। पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को बिहार के 16 जिलों में 31,000 पोलिंग बूथों पर मतदान करवाया जाएगा। दुसरे चरण में 94 सीटों के लिए 03 नवंबर को 17 जिलों में 42,000 पोलिंग बूथों पर मतदान करवाया जाएगा एवं तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए 15 जिलों में 33,500 पोलिंग बूथों पर मतदान करवाया जाएगा। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 7.29 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। कोरोनाकाल में चुनाव कराने को लेकर ...

#इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अब कर रहे हैं गायपालन

#इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अब कर रहे हैं #गाय_पालन #प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ….. गाय पालन करने वाले बिहार के बेगूसराय के युवा बृजेश कुमार आज राष्ट्रीय फलक पर चर्चा के केंद्र में है.दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के मछ्ली पालन व डेयरी उद्योग से जुड़े लोगों से बात की थी। इन्हीं लोगों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद नौकरी की ओर ध्यान न देकर गोपालन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करने वाले बिहार के बरौनी के रहने वाले युवा ब्रजेश कुमार भी शामिल रहे, जिनके मुरीद खुद पीएम मोदी भी हो गए। पीएम मोदी आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार कर रहे ब्रजेश कुमार से बात कर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने यहां तक कहा कि आपने मुझे इंप्रेस कर दिया है। आप लोगों की बात सुनकर मुझे हौसला मिला है। उन्होंने कहा कि आप अन्य किसानों के साथ गुजरात आएं। यहां पर डेयरी उद्योग और सहकारी समिति की सफल योजनाओं को देखें। मैं इसकी व्यवस्था कराता हूं।इतना ही नहीं बल्कि पीएम मोदी ने ब्रजेश की सराहना करते हुए कहा कि ब्रजेश जैसे नौजवान उन्हें प्रभावित करते हैं और कोरोना का...