बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव।
#पब्लिक विकास पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव# ONE NEWS NETWORK BIHAR SAMASTIPUR | Ram Balak Roy पटना शहर के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल राज दरबार में निजी विद्यालय संगठनों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर “पब्लिक विकास पार्टी” नाम के राजनीतिक पार्टी की घोषणा की गई। जिसमें पूरे बिहार प्रदेश के निजी विद्यालय एवं संगठन के सदस्य शामिल रहे। प्रेस वार्ता के दौरान बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. सिंह ने कहा की सरकार की मंशा हमेशा से निजी विद्यालयों को परेशान करने की रही है। लॉकडाउन में निजी विद्यालयों की जो जर्जर स्थिति हुई है, इसके लिए पूर्ण जिम्मेवार सरकार है। RTE के रूप मे निजी विद्यालयों का करोड़ों की राशि सरकार के पास बकाया है, परंतु सरकार भुगतान के मूड मे नहीं है। अतः निजी विद्यालयों ने यह फैसला किया कि जब हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कर सकते हैं। फिर हम निजी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण सरकार भी बना सकते हैं। डॉ. सिंह ने कहा पब्लिक विकास पार्टी के लिए पूर्ववर्ती सरकारों ने कई चुनावी मुद्दे छोड़े हैं। हमारी प...