प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विस्तारित करते हुए कृषि व्यवसाय
Rajendra Agricultural University: डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर बिहार जिसकी स्थापना 03 दिसम्बर 1970 को बिहार सरकार द्वारा की गई थी। उसका आज 10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विस्तारित करते हुए कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान भवन का उद्दघाटन किया गया है। कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान भवन, पूसा, समस्तीपुर भारतीय कृषि शिक्षा और अनुसंधान का सफर 1905 ईस्वी से ही शुरू हो गया था। 1934 में भूकंप के बाद इंपीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान को दिल्ली स्थानतरित कर दिया गया एवं उसके बाद बिहार सरकार द्वारा 1970 ईस्वी में डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना पूसा समस्तीपुर जिलें में की गई। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय आज ना केवल बिहार स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त कर चुका है। राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को ग्रीन यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर 2020 एशिया पेसिफिक ई अवॉर्ड क...