जदयू लोजपा में रार
जदयू लोजपा में रार ONE NEWS NETWORK BIHAR पटना। अनूप नारायण सिंह लोजपा की बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर सवाल, चिराग करेंगे अंतिम फैसला बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनडीए में जोर-आजमाइश तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता पर सवाल उठाए हैं। लोजपा के बिहार संसदीय दल के कई नेताओं ने पार्टी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने की मांग की है। हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला पाटी अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे।विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई बिहार संसदीय दल की बैठक में अधिकतर सदस्यों की राय थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बैठक में सदस्यों का कहना था कि लॉकडाउन और बाढ़ से नीतीश कुमार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा है। इसके साथ पार्टी ने 143 सीट पर अपने उम्मीदवार जल्द से जल्द तय करने का भी फैसला किया है। बैठक में पारित प्रस्ताव के मुताबिक, पार्टी 143 सीट पर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द केंद्रीय स...