Posts

Showing posts with the label इंटरनेशनल डेमोक्रेसी डे

यूनाइटेड नेशन कमीशन ऑन स्टेटस फॉर वूमेन का सदस्य बना भारत

Image
भारत चार साल (2021 से 2025) तक यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन का सदस्य़ बना रहेगा.  ONE NEWS NETWORK WEB TEAM:  भारत ने संयुक्त राष्ट्र में चीन को पटखनी देते हुए आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था में जगह बना ली है. भारत को यूनाइडेट नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन का सदस्य चुना गया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी. इस संस्था का सदस्य बनने के लिए भारत, अफगानिस्तान और चीन तीन देश रेस में थे. भारत चार साल के लिए संयुक्त राष्ट्र का महिलाओं की स्थिति पर आयोग (Commission on Status of Women) का सदस्य रहेगा. टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट में कहा, “भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC के निकाय में सीट जीत ली है! भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन (CSW) का सदस्य चुना गया है. यह स्त्री-पुरुष समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम सदस्यों देशों का समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं.” आयोग में इस सीट को पाने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला था. भारत और अफगानिस...