30 साल मेहनत कर बना डाली तीन किमी लंबी नहर..
#एक और मांझी# ONE NEWS LIVE NETWORK BIHAR |KIRAN 70 साल के किसान ने पेश की मिसाल, 30 साल मेहनत कर बना डाली तीन किमी लंबी नहर…. जब भी कभी पहाड़ काटकर कुछ अच्छा काम करने की खबर सामने आती है तो हमारे मन में सिर्फ दशरथ राम मांझी का नाम आता है। जिन्हें बिहार का माउंटनमैन भी कहते हैं। लेकिन मांझी की ही तरह एक 70 साल के बुजुर्ग लौंगी भुईयां ने अपनी मेहनत से तीन गांव के सैकड़ों लोगों की मुश्किलें दूर कर दी। तीस साल की कड़ी मेहनत से पहाड़ काट कर तीन किलोमीटर लंबी नहर बना डाली। जिससे अब तीन गांव के लोगों को फायदा हो रहा है। बिहार के गया के रहने वाले लौंगी भुईयां की कड़ी मेहनत से अब लोगों को सिंचाई करने में ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। खेतों को भरपूर पानी मिल सकेगा। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि लौंगी भुइया रोज घर से निकलकर जंगल पहुंच जाया करते थे और अकेले नहर बनाया करते थे। बिना मजदूरी के काम करते थे जिसके लिए हम उन्हें ये सब करने को मना भी करते थे। लौंगी भुईयां के मुताबिक उनकी पत्नी, बहु और बेटा सभी लोग ये काम करने की मना करते थे। क्योंकि इसमें कोई पैसा नहीं मिलता था। और सब मुझ...