अपना सबकुछ छोड़कर लंदन से इसलिए आई हूं कि ताकि बिहार में बिहारीयों की जिंदगी बेहतर कर सकूँ
#बिहारडायरी 06 सितंबर 2020 आपको साफ-सुथरी पार्टी का विकल्प देने के लिए मैं लंदन से सब कुछ छोड़कर आई हूँ : पुष्पम प्रिया चौधरी ONE NEWS NETWORK BIHAR| SEP 06 “मैं आपको एक साफ-सुथरी पार्टी का विकल्प देने के लिए अपना सबकुछ छोड़कर लंदन से इसलिए आई हूं कि ताकि बिहार में बिहारीयों की जिंदगी बेहतर कर सकूँ. अगर आप बिहार बदलना चाहते हैं तो मैं आपको एक विकल्प दे रही हूँ”. यह संवाद प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट और पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में प्लुरल्स के कार्यकर्ताओं से कर रहीं थी. बिक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मुझे किसी से डर नहीं लगता है, अब आप लोगों को भी डरने की जरूरत नहीं है. आइये, साथ मिलकर क्रांति करते है और एक नई शुरुआत करते हैं बिहार को बदलने की”. जाति-धर्म की राजनीति से विलगाव की नीति पर कार्यकर्ताओं से कहा कि “हमें सिर्फ विकास के मुद्दे पर बात करनी है, चुनाव के समय सभी राजनीतिक दल जाति और धर्म की बात करके आपको अलग करने की कोशिश करना चाहते हैं क्योंकि सरकारों ने अब तक विकास के लिए कुछ किया नहीं है. जनता उनसे विक...