Posts

Showing posts with the label Bihar ONE News

शहीदे आजम भगत सिंह के 113वीं जन्मदिन मनाई गई

#शहीदे आजम भगत सिंह की113वीं जन्मदिन #संकल्प दिवस # #ONE NEWS NETWORK# समस्तीपुर 29 सितंबर ’20 शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 113वीं जन्मदिन को आइसा- इनौस ने सोमवार को समस्तीपुर के मगरदही घाट स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान जुटे कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के प्रतिमा पर नारेबाजी के बीच माल्यार्पण किया. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता इनौस के जिलाध्यक्ष रामकुमार एवं आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने संयुक्त रूप से किया. सभा का संचालन आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार एवं इनौस के जिला सचिव आशिफ होदा ने किया. कृष्ण कुमार, नौशाद तौहीदी, मो० फरमान, राहुल कुमार, रविशंकर कुमार, मो० नूरैन, अमित कुमार, मनोज कुमार, मो० जावेद, रामाधार महतो, बिंदेश्वर दास, शिवजी राय, मुकेश कुमार, स्तुति, मनीषा कुमारी, ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह समेत कई अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया. बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भगत सिंह का शक सही साबित हुआ. देश से गोरे अंग्रेजों को खदेड़ दिया गया. ...

बिहार चुनाव की तिथि घोषित

#बिहार विधानसभा चुनाव 2020# ONE NEWS LIVE NETWORK| Bihar Assembly Election 2020 update | R B Roy चुनाव की तिथि घोषित 28 अक्टूबर से 07 नवंबर तक 3 चरणों में सम्पन्न होगा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020: चुनाव आयोग ने आज 25 सितंबर 2020 को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तिथि की घोषणा कर दी है। पुरे बिहार में तीन चरणों में सम्पन्न करवाई जाएगी चुनाव, 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए मतदान करवाया जाएगा। 03 नवंबर को दुसरे चरण के लिए मतदान करवाया जाएगा एवं 07 नवंबर को तीसरे चरण के लिए मतदान करवाया जाएगा एवं चुनाव सम्पन्न होने के 02 दिन बाद 10 नवंबर को चुनाव का परिणाम घोषित करने का निर्देश जारी किया गया है। पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को बिहार के 16 जिलों में 31,000 पोलिंग बूथों पर मतदान करवाया जाएगा। दुसरे चरण में 94 सीटों के लिए 03 नवंबर को 17 जिलों में 42,000 पोलिंग बूथों पर मतदान करवाया जाएगा एवं तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए 15 जिलों में 33,500 पोलिंग बूथों पर मतदान करवाया जाएगा। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 7.29 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। कोरोनाकाल में चुनाव कराने को लेकर ...

सबसे खुशबूदार गोविंदभोग चावल ने खेती….

दुनिया की सबसे खुशबूदार गोविंदभोग चावल ने खोली कैमूर के मोकरी गांव के किसानों की किस्मत सैकड़ों बन गए लखपति! #आवाज_एक_सामाजिक_पहल# ONE NEWS LIVE NETWORK एक ऐसा चावल जो जैसे ही चूल्हे की धीमी आंच पर चढ़ता है तो इसका सुगंध मोहल्ले की हर घर में फैल जाता है। खाने के घंटों बाद तक हाथ से आने वाली मनमोहक खुशबू लोगों को प्रसन्न रखती है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि पूरी दुनिया में कैमूर के मोकरी गांव वाले गोविंदभोग चावल में ही इतनी सुगंध पाई जाती है ! पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध कैमूर से 10 किलोमीटर दूरी पर बसा हैं मोकरी गांव। विश्व प्रसिद्ध मुंडेश्वरी धाम की गोद में बसे इस गांव के किसानों की किस्मत गोविंद भोग चावल ने बदल दिया। वैसे तो इस चावल की खेती बंगाल बिहार सहित अन्य प्रदेशों में भी करी जाती है और यहां के चावल में जो खुशबू पाई जाती है वो सबसे अलग और बेहतरीन है ‌विशेषज्ञ बताते हैं कि यहां के खेतों में कैमूर की पहाड़ी से निकल कर परैया नाला गांव पहुंचता है। बरसात के मौसम में पहाड़ से निकले नाले में बहनेवाले पानी के साथ-साथ जड़ी-बुटियों युक्त मिट्टी खेतों तक पहुंचती है।इसी पानी के गुणात्मक प्...