Posts

Showing posts with the label Samastipur News

मतदान तिथि पर चुनाव आयोग करे पुनर्विचार – प्रो. जयशंकर

।। मतदान तिथि पर चुनाव आयोग करे पुनर्विचार – प्रो. जयशंकर ।। ONE NEWS LIVE NETWORK BIHAR|SAMASTIPUR| आस्था पर कठोराघात हैं दुर्गापूजा के बीच मतदान । दुर्गा पूजा में सामाजिक एवं व्यक्तिगत स्तर पर लोगों की होती हैं भारी सहभागिता। तिथि नही बदली तो मतदान प्रतिशत का गिरना तय । उक्त बातें विधानपरिषद चुनाव की तिथि दुर्गा पूजा के बीचों बीच आने पर शिक्षाविद प्रो.जयशंकर झा ने कही । आगे प्रो.जयशंकर झा ने विधानपरिषद चुनाव शीघ्र कराए जाने की घोषणा पर हर्ष ब्यक्त करते हुए कहा कि आस्था के महापर्व पर घर- घर अनुष्ठान किए जाते हैं और शिक्षक समेत अधिकांश लोग व्रत में रहते हैं । स्वयं हमारे प्रधानमंत्री पूरी नवरात्रा में कठोर व्रत का पालन करते हैं। पूर्वोत्तर भारत मे पूरी श्रद्धा और आस्था से मनाए जाने वाले इस पर्व की पवित्रता एवं अखंडता पर चुनाव आयोग को गंभीरता से लेना चाहिय । प्रायः इस अवधि में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहता है यदि न भी रहे तो लोग आकस्मिक अवकाश लेकर अपने अनुष्ठान को घर पर रहकर पूरा करते हैं। इस अवधि में वो अपने सुदूर गावँ से कार्यक्षेत्र में आकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार के प्रयोग से वं...

विधायक श्री शाहीन ने शहर में लाखों की योजनाओं का किया शिलान्यास उद्घाटन

INPUT Rakesh Thakur समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 15 लाख की विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया l जिसमे प्रमुखरूप से समस्तीपुर शहर के वार्ड संख्या -24 स्थित अम्बेडकर नगर में लगभग 10 लाख की लागत से प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्मित कमरा तथा वार्ड संख्या – 10 के अंतर्गत चीनी मिल चौक के पास लगभग 05 लाख की लागत से बनने वाली सड़क -सह -नाला का शिलान्यास शामिल है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्कूल भवन , चबूतरा , शवदाहगृह, सड़क , नाला, पुलिया , सामुदायिक भवन , नाट्यकला मंच , खेल व व्यायाम सामग्री जैसी बुनियादी जरूरत की चीजें उनकी प्राथमिकता में सदैव रही है। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। वे बुधवार को शिलान्यास कार्यक्रमों के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्रार की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिसने मुझे लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सड़को को हमने कीचड़ और अँधेरा मुक्त किया l स...

#इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अब कर रहे हैं गायपालन

#इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अब कर रहे हैं #गाय_पालन #प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ….. गाय पालन करने वाले बिहार के बेगूसराय के युवा बृजेश कुमार आज राष्ट्रीय फलक पर चर्चा के केंद्र में है.दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के मछ्ली पालन व डेयरी उद्योग से जुड़े लोगों से बात की थी। इन्हीं लोगों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद नौकरी की ओर ध्यान न देकर गोपालन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करने वाले बिहार के बरौनी के रहने वाले युवा ब्रजेश कुमार भी शामिल रहे, जिनके मुरीद खुद पीएम मोदी भी हो गए। पीएम मोदी आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार कर रहे ब्रजेश कुमार से बात कर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने यहां तक कहा कि आपने मुझे इंप्रेस कर दिया है। आप लोगों की बात सुनकर मुझे हौसला मिला है। उन्होंने कहा कि आप अन्य किसानों के साथ गुजरात आएं। यहां पर डेयरी उद्योग और सहकारी समिति की सफल योजनाओं को देखें। मैं इसकी व्यवस्था कराता हूं।इतना ही नहीं बल्कि पीएम मोदी ने ब्रजेश की सराहना करते हुए कहा कि ब्रजेश जैसे नौजवान उन्हें प्रभावित करते हैं और कोरोना का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विस्तारित करते हुए कृषि व्यवसाय

Image
Rajendra Agricultural University:  डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर बिहार जिसकी स्थापना 03 दिसम्बर 1970 को बिहार सरकार द्वारा की गई थी। उसका आज 10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विस्तारित करते हुए कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान भवन का उद्दघाटन किया गया है। कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान भवन, पूसा, समस्तीपुर भारतीय कृषि शिक्षा और अनुसंधान का सफर 1905 ईस्वी से ही शुरू हो गया था। 1934 में भूकंप के बाद इंपीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान को दिल्ली स्थानतरित कर दिया गया एवं उसके बाद बिहार सरकार द्वारा 1970 ईस्वी में डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना पूसा समस्तीपुर जिलें में की गई। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय आज ना केवल बिहार स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त कर चुका है। राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को ग्रीन यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर 2020 एशिया पेसिफिक ई अवॉर्ड क...