#इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अब कर रहे हैं गायपालन
#इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अब कर रहे हैं #गाय_पालन #प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ….. गाय पालन करने वाले बिहार के बेगूसराय के युवा बृजेश कुमार आज राष्ट्रीय फलक पर चर्चा के केंद्र में है.दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के मछ्ली पालन व डेयरी उद्योग से जुड़े लोगों से बात की थी। इन्हीं लोगों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद नौकरी की ओर ध्यान न देकर गोपालन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करने वाले बिहार के बरौनी के रहने वाले युवा ब्रजेश कुमार भी शामिल रहे, जिनके मुरीद खुद पीएम मोदी भी हो गए। पीएम मोदी आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार कर रहे ब्रजेश कुमार से बात कर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने यहां तक कहा कि आपने मुझे इंप्रेस कर दिया है। आप लोगों की बात सुनकर मुझे हौसला मिला है। उन्होंने कहा कि आप अन्य किसानों के साथ गुजरात आएं। यहां पर डेयरी उद्योग और सहकारी समिति की सफल योजनाओं को देखें। मैं इसकी व्यवस्था कराता हूं।इतना ही नहीं बल्कि पीएम मोदी ने ब्रजेश की सराहना करते हुए कहा कि ब्रजेश जैसे नौजवान उन्हें प्रभावित करते हैं और कोरोना का...