Posts

मारवाड़ी धर्मशाला में चिकित्सा शिविर का आयोजन

MYSAMASTIPUR NEWS NETWORK समस्तीपुर 15 सितंबर 2020 यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत  भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर नगर के द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपना इलाज कराएं। कार्यक्रम का अध्यक्षता राहुल कुमार, नगर अध्यक्ष ने किया। शिविर में चिकित्सकों में डाॅ अमलेन्दु कुमार पाण्डेय, डॉ दिलीप कुमार, डॉ चंद्रमणि राय, डॉ यू.एस. प्रसाद, डा रामजी चौरसिया व फिजियोथैरेपिस्ट कृति किंग ने लोगों का इलाज किया। आज के इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, विमला सिंह, महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, राकेश राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मंडल, जगदेव राम, मनोज जायसवाल, अभिषेक कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, रंजीत राम, विकास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर लोगों को सहयोग किया। उक्त आशय की जानकारी मुकेश कुमार सिंह जिला भाजपा समस्तीपुर 7870545367

मेको तकनीक से प्रत्येक रोगी के लिए सर्जरी से

#मेको जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी# ONE NEWS NETWORK BIHAR|WebTeam| दुनिया के सबसे आधुनिक एवं उन्नत रोबोटिक तकनीक से इस अस्पताल में बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए दस मरीजों के जोड़ को बदलकर उनको एक नया जीवन दिया गया और 72 घंटों के भीतर छुट्टी भी दे दी गई।  मेको तकनीक से प्रत्येक रोगी के लिए सर्जरी से पूर्व एक विषेष योजना तैयार किया जाता है। मेको जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी  में पूर्ण रूप से एक क्रांतिकारी परिवर्तन है। इस कोविड-19 महामारी के दौर में, यह दर्द मुक्त, अधिक सुरक्षित और कम समय में मरीज को घर जाने की सुविधा प्रदान करता है। हमें पटना में इस तकनीक को लाने में गर्व एवं खुशी है। हमारे आस-पास के क्षेत्र के लोगों को अब विश्वस्तर के उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही पटना, रोबोटिक सर्जरी में भारत और दुनिया भर के रोगियों के लिए एक विश्वस्तरीय केन्द्र बन जाएगा। अनूप इंस्टीच्यूट ऑफ आर्थोपेडिक्स एण्ड रिहैबिलिटेशन ने हड्डी रोग के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए पूर्वी भारत का पहला अस्पताल बना जहां दूनिया के सबसे आधुनिक एवं उन्नत मेको लियो 2 रोबोटिक तकनीक से जोड़ प्रत्यारोपण की सर्जरी की गई...

SBI CTO Shiv Kumar Bhasin is driving digital transformation

How SBI CTO Shiv Kumar Bhasin is driving digital transformation SBI has set its sights on being one of the world’s top 10 global digital banks. Sneha Jha |#onenews http://Onenewslive.in How do you get a 200- year- old stodgy bank to reinvent itself to keep pace with the digital era? That’s a question you ought to ask Shiv Kumar Bhasin. As the CTO of SBI, Bhasin is infusing digital technologies into the infrastructure and operations of the bank. Ask Bhasin about the enormity of the task at hand and he will tell you at its no walk in the park. It surely isn’t. The first thing that springs to mind when you think of the State Bank of India, is its sheer scale and size. SBI has over 550 million customers and more than 750 million accounts. It has 25,000 branches, 57,000+ ATMs and 500,000 PoS machines. It accounts for 30 percent of the Indian debit card market and around 45 percent of the transaction volumes of debit cards go through its payment gateways. SB...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विस्तारित करते हुए कृषि व्यवसाय

Image
Rajendra Agricultural University:  डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर बिहार जिसकी स्थापना 03 दिसम्बर 1970 को बिहार सरकार द्वारा की गई थी। उसका आज 10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विस्तारित करते हुए कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान भवन का उद्दघाटन किया गया है। कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान भवन, पूसा, समस्तीपुर भारतीय कृषि शिक्षा और अनुसंधान का सफर 1905 ईस्वी से ही शुरू हो गया था। 1934 में भूकंप के बाद इंपीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान को दिल्ली स्थानतरित कर दिया गया एवं उसके बाद बिहार सरकार द्वारा 1970 ईस्वी में डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना पूसा समस्तीपुर जिलें में की गई। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय आज ना केवल बिहार स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त कर चुका है। राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को ग्रीन यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर 2020 एशिया पेसिफिक ई अवॉर्ड क...

फिल्म हे गंगा मइया तोहे पियरी…

#लय_की_लड़खड़ाहट # #onenews# ONE NEWS NETWORK BIHAR SAMASTIPUR जब भोजपुरी की पहली फिल्म हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़ईबो रिलीज हुई थी. पटना के वीणा सिनेमा में प्रदर्शन हुआ था. इस सिनेमा के रिलीज होने के बाद की कई कहानियां लोग जानते होंगे. लोग बैलगाड़ी पर सवार होकर, समूह बनाकर इस सिनेमा को देखने जाते थे. बनारस में तो यह कहा ही जाने लगा कि काशी जाइये, गंगा—विश्वनाथ कीजिए और उसके बाद हे गंगा मइया देखिए तो बनारस की यात्रा पूरी होगी. इस फिल्म की कहानी बनने की कहानी भी कमोबेश लोग जानते ही हैं. नजीर हुसैन साहब वर्षों से कहानी लेकर घूम रहे थे. वे भोजपुरी में ही देवदास बनाना चाहते थे. बात बन नहीं पा रही थी. बाद में राजेंद्र प्रसाद ने विश्वनाथ शाहाबादी को कहा कि आप भोजपुरी में फिल्म बनाइये. विश्वनाथ शाहाबादी माइका के कारोबारी थे. गिरिडीह—कोडरमा आदि में उनका काम चलता था. वे आजादी की लड़ाई के दौरान खादी आंदोलन में शामिल थे. शाहाबादीजी तैयार हो जाते हैं. बजट तय होता है. फिल्म बनते—बनते बजट बहुत बढ़ जाता है. फिल्म के लिए गीत लिखने की बारी आती है तो शैलेंद्र तैयार होते हैं. शैलेंद्र कौन, यह हर कोई जानत...

#बिहार_विधानसभा_चुनाव_2020 में सभी राजनीतिक दल टिकट बंटवारे में

#बिहार_विधानसभा_चुनाव_2020 अपडेट# ONE NEWS NETWORK BIHAR SAMASTIPUR.KIRAN KRI. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की सरगर्मियां प्रारंभ हो गई है सभी राजनीतिक दल फुली चुनावी मोड में आ गया है। ऐसे में सभी दल अपने अपने पुराने समीकरण को साधने में लग गए हैं बिहार के प्रमुख राजनीतिक दलों के भीतर अपने अपने दलिया और जातीय समीकरण को नकारा नहीं जा सकता है और इस कड़ी में कोई भी अपना असर छोड़ने को तैयार नहीं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सभी राजनीतिक दल टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण को ही तवज्जो देने को तैयार है वैसे भी बिहार में राजनीति का ककहरा जात से शुरू होता है और जात पर ही समाप्त होता है एक दो अपवाद को छोड़ दें तो बिहार का कोई भी राजनेता अपने स्वजातिय वोटर वाले क्षेत्र को छोड़कर किसी भी नए क्षेत्र से चुनाव लड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाता. कोरोना व बाढ़ के बीच इस बार बिहार के सभी सीटों पर एनडीए व महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होना है. एनडीए में जदयू भाजपा लोजपा व जीतन राम मांझी की हम शामिल है. जदयू 2010 का चुनावी फार्मूला चाहता हैं जबकि भाजपा पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में मिली लीडिंग के आधार पर विधानस...

जदयू लोजपा में रार

जदयू लोजपा में रार ONE NEWS NETWORK BIHAR पटना। अनूप नारायण सिंह  लोजपा की बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर सवाल, चिराग करेंगे अंतिम फैसला बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनडीए में जोर-आजमाइश तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता पर सवाल उठाए हैं। लोजपा के बिहार संसदीय दल के कई नेताओं ने पार्टी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने की मांग की है। हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला पाटी अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे।विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई बिहार संसदीय दल की बैठक में अधिकतर सदस्यों की राय थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बैठक में सदस्यों का कहना था कि लॉकडाउन और बाढ़ से नीतीश कुमार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा है। इसके साथ पार्टी ने 143 सीट पर अपने उम्मीदवार जल्द से जल्द तय करने का भी फैसला किया है। बैठक में पारित प्रस्ताव के मुताबिक, पार्टी 143 सीट पर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द केंद्रीय स...